शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भाई दूज की कथा:भाई दूज पर जरूर सुनें यमराज और यमुना की यह पौराणिक कथा, जानें कैसे शुरू हुई ये परंपरा – Bhai Dooj Vrat Katha Yamraj Yamuna Story Tilak Muhurat
अध्यात्म

भाई दूज की कथा:भाई दूज पर जरूर सुनें यमराज और यमुना की यह पौराणिक कथा, जानें कैसे शुरू हुई ये परंपरा – Bhai Dooj Vrat Katha Yamraj Yamuna Story Tilak Muhurat

November 11, 2026


Bhaiya Dooj Ki Katha: भाई-बहन के अटूट स्नेह और प्रेम को समर्पित भैया दूज का पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भैया दूज पर तिलक लगाने के लिए शुभ समय का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज मनाया जा रहा है। इस दिन तिलक करने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। 

भैया दूज के अवसर पर कई महिलाएं अपने भाइयों की खुशहाली और दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने वाली बहनों को यमराज और यमुना से जुड़ी पौराणिक कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। इसी कथा के कारण इस पर्व को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।

Bhai Dooj vrat katha yamraj yamuna story tilak muhurat

भाई दूज कथा
– फोटो : Amar Ujala

भैया दूज की पौराणिक कथा

धार्मिक ग्रंथों में वर्णित कथा के मुताबिक, भगवान सूर्य और उनकी पत्नी संज्ञा की दो संतानें थीं। इनमें पुत्र का नाम यमराज और पुत्री का नाम यमुना था। सूर्यदेव के तेज को सहन न कर पाने के कारण संज्ञा अपनी छाया को उनके पास छोड़कर स्वयं उत्तर ध्रुव की ओर चली गईं। समय बीतने के साथ यमराज ने अपनी अलग नगरी यमपुरी स्थापित कर ली, जहां वे पाप करने वाले लोगों को उनके कर्मों के अनुसार दंड देने लगे। दूसरी ओर, यमुना गोलोक में जाकर रहने लगीं। इस तरह दोनों भाई-बहन एक-दूसरे से दूर हो गए और लंबे समय तक उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

Bhai Dooj vrat katha yamraj yamuna story tilak muhurat

भैया दूज की पौराणिक कथा
– फोटो : AI

काफी समय गुजरने के बाद एक दिन यमराज गोलोक पहुंचे, जहां अचानक उनकी भेंट अपनी बहन यमुना से हो गई। लंबे अरसे बाद भाई को सामने देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने यमराज का प्रेमपूर्वक स्वागत किया और उन्हें अपने घर आमंत्रित कर स्वादिष्ट भोजन कराया। इसके बाद बहन ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की।

Bhai Dooj vrat katha yamraj yamuna story tilak muhurat

भैया दूज की पौराणिक कथा
– फोटो : AI

बहन के इस स्नेह और आतिथ्य से प्रसन्न होकर यमराज ने यमुना से मनचाहा वरदान मांगने को कहा। इस पर यमुना ने उनसे आग्रह किया कि वे हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को उनसे मिलने आया करें। यमराज ने बहन की यह इच्छा स्वीकार कर ली। तभी से इस तिथि पर भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हुई। मान्यता है कि इस दिन बहन के हाथों तिलक करवाने वाले भाई को यमराज का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भाई दूज 2026: 10 या 11 नवंबर कब मनाई जाएगी भाई दूज? यहां जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X