राज्य में आधुनिक सरकारी स्कूलों का किया जा रहा निर्माण :मान – Modern Government Schools Are Being Constructed In The State: Mann
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में आधुनिक सरकारी स्कूलों का निर्माण किया जा रहा है जिसके तहत अब तक 600 स्कूलों को अपग्रेड किया जा चुका है। इसमें अतिरिक्त कक्षाकक्षों, विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और अन्य आवश्यक स्कूली सुविधाओं का निर्माण और नवीनीकरण शामिल है।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए शिक्षा तक आसान पहुंच और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में उद्घाटन समारोह शुरू हो चुके हैं जिनमें कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, स्थानीय प्रतिनिधियों, सामुदायिक नेताओं, स्कूल प्रबंधन समितियों और अभिभावकों द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया जा रहा है। यह शैक्षणिक परिवर्तन सामुदायिक सहयोग से संभव हो रहा है।
