शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पटाखे का लालच और फिर हैवानियत:उत्तराखंड में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; इलाके में आक्रोश – Minor Girl Was Misdeed On The Pretext Of Getting Her Firecrackers In Kashipur
ऊधम सिंह नगर

पटाखे का लालच और फिर हैवानियत:उत्तराखंड में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; इलाके में आक्रोश – Minor Girl Was Misdeed On The Pretext Of Getting Her Firecrackers In Kashipur

November 11, 2026


minor girl was misdeed on the pretext of getting her firecrackers in kashipur

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

काशीपुर आईटीआई क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना दस नवंबर 2026 की शाम करीब 6:15 बजे की है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि कालोनी निवासी नीरज उर्फ चेनू उर्फ पंकज पुत्र आलोक उसकी आठ वर्ष की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी उसे शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई। इससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन पीड़िता को लेकर आईटीआई कोतवाली पहुंचें। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवेचना एसआई मीनाक्षी मनराल को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपी नीरज उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X