शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jalaun News:शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो घर में लगा दी आग – Set The House On Fire After Being Refused Money For Alcohol
जालौन

Jalaun News:शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो घर में लगा दी आग – Set The House On Fire After Being Refused Money For Alcohol

November 11, 2026


Set the house on fire after being refused money for alcohol

फोटो – 10 आग लगने से जला कच्चा घर। पीड़ित।

कदौरा। शराब पीने के लिए रुपये देने से मना करने पर दो युवकों ने एक ग्रामीण के घर में आग लगा दी। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा भूसा, चार क्विंटल गेहूं, कपड़े, दो साइकिल समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

थाना क्षेत्र के चंदरसी गांव निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि दीपावली की रात करीब आठ बजे वह गांव में था। इसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। रुपये देने से इन्कार करने पर दोनों ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने कहा कि शराब के रुपये नहीं दिए तो उसी रात घर में आग लगाकर राख कर देंगे।

नरेंद्र के मुताबिक, रात करीब 11 बजे उसके दो मंजिला कच्चे मकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग से घर में जानवरों के लिए रखा भूसा, चार क्विंटल गेहूं, कपड़े, दो साइकिल और अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित ने दो युवकों के खिलाफ थाने में नामजद प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X