शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कार्तिक पूर्णिमा:कब है कार्तिक पूर्णिमा और इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा क्यों कहते हैं? जानें दीपदान का महत्व – Kartik Purnima 2026 Date Time Deepdaan Importance And Significance
अध्यात्म

कार्तिक पूर्णिमा:कब है कार्तिक पूर्णिमा और इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा क्यों कहते हैं? जानें दीपदान का महत्व – Kartik Purnima 2026 Date Time Deepdaan Importance And Significance

November 11, 2026


kartik purnima 2026 date time deepdaan importance and significance

kartik purnima 2026

विस्तार

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली का उत्सव भी मनाया जाता है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया जिसके कारण इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। त्रिपुरासुर के वध के कारण सभी देवी-देवताओं ने दीपों का रोशनी से स्वर्गलोक से सजाया था। तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा किनारे और मंदिरों में दीपदान करके देव दिवाली का उत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है। आइए जानते हैं कब है कार्तिक पूर्णिमा और क्या है इसका महत्व। 

कार्तिक पूर्णिमा तिथि 2026 और पूजा मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को है। इस दिन पूजा और दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 08 मिनट से लेकर 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। 

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इस दिन दीपदान करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और भगवान की विशेष कृपा मिलती है। 

कहां-कहां करें दीपदान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन देव दिवाली मनाने की परंपरा है। आइए जानते हैं कहां-कहां दीपदान करना जरूरी होता है। 


  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे के पास दीपदान जरूर करना चाहिए। 
  • कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ एक-एक दीपक जलाने का महत्व होता है। 
  • इस दिन घर के पास स्थिति मंदि में दीपक जरूर जलाएं।
  • पीपल और आवंले के पेड़ के नीचे दीपक जलाना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। 
  • इस दिन किसी पवित्र नदी, तालाब और सरोवर के नीचे दीपदान करना बहुत ही शुभ होता है। 
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X