ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अपनी किताब ‘सब्र’ में किए गए दावों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हालांकि, किताब के प्रचार के दौरान एबीसी के एक शो में उनसे सैंडपेपरगेट विवाद पर तीखे सवाल पूछे गए तो वह कई सवालों का सीधा जवाब देने से बचते नजर आए। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने इस सप्ताह के लिए तय कुछ इंटरव्यू स्थगित कर दिए हैं। एबीसी स्पोर्ट्स के मुताबिक, ख्वाजा के प्रकाशक पेंगुइन ने पुष्टि की है कि उनके बुक टूर और इंटरव्यू के कार्यक्रम में बदलाव किया जाएगा। हालांकि, किताब का प्रचार अभियान रद्द नहीं हुआ है और यह जारी रहेगा। इस सप्ताह कुछ इंटरव्यू के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।