शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:बाइक-स्कूटी की टक्कर में घायल एक्सटेंशन लेक्चरर की मौत – Extension Lecturer Injured In Bike-scooty Collision Dies

November 11, 2026


नारनौल। सेक्टर एक में बाइक और स्कूटी की टक्कर में घायल हुई स्कूटी सवार महिला की मंगलवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला राजकीय कॉलेज में एक्सटेंशन लेक्चरर थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शहर के सेक्टर में रहने वाली करीब 48 साल की सुनीता चौहान राजकीय कॉलेज में एक्सटेंशन लेक्चरर थीं। दिवाली की शाम वे स्कूटी से घर से बाजार जा रही थीं। राधा कृष्ण समारोह स्थल की ओर एक मोड़ पर बाइक सवार युवक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग एंबुलेंस से उन्हें नागरिक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई।

सेक्टर एक के सुमित कुमार और राकेश गर्ग ने बताया कि शाम के समय कई बाइक सवार तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं, जिससे हादसों का डर रहता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे युवाओं की पहचान कर चालान करने की मांग की।

वर्जन

महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर में तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।-नवीन कुमार, महावीर चौकी प्रभारी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X