शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कोटद्वार

Kotdwar News:तहसील में दूसरे दिन भी धरने पर डटी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – Anganwadi Workers Continued Their Strike For The Second Day In The Tehsil

November 11, 2026


दुगड्डा, जयहरीखाल और रिखणीखाल ब्लॉक इकाई ने तहसील में धरना देकर की नारेबाजी

कोटद्वार। मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर दुगड्डा, जयहरीखाल और रिखणीखाल ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मानदेय में वास्तविक बढ़ोतरी की राशि घोषित नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

बुधवार को जिलाध्यक्ष बसंती रावत और ब्लॉक अध्यक्ष संगीता भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुईं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभाग की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती है लेकिन इसके बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि संगठन 23 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार कर रहा है। दो नवंबर को देहरादून में प्रदेशव्यापी रैली भी निकाली गई थी। संगठन की मांग है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये और सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 70 रुपये की बढ़ोतरी की जाए। साथ ही सेवानिवृत्ति पर अंशदान कल्याण कोष से एकमुश्त 10 लाख दिए जाए।

धरने में सुमनलता, विजय लक्ष्मी, जाहिदा, शोभा देवी, मधु, आशा देवी, अनीता, मंजू बिष्ट, अनीता देवी, शीतल थपलियाल, रेखा देवी, कविता कोटनाला और गोदांबरी आदि शामिल रहीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X