शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:दिवाली पर चाकू से घायल हुए ग्रामीण की मौत – Villager Injured By A Knife During Diwali Dies

November 11, 2026


सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव जैरोई हयायनगर में दिवाली पर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें धारदार हथियार भी चले थे। यह घटना दिवाली मनाते समय हुई थी। गंभीर रूप से घायल प्रमोद (34) की मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में मंगलवार देररात उपचार के दौरान मौत हो गई।

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। देरशाम गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया है। प्रमोद के छोटे भाई अनमोल ने बताया कि घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बहजोई सीओ स्तुति सिंह गांव पहुंची और उन्होंने पीड़ित परिवार को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

परिजनों से घटना के संबंध में सीओ को बताया कि आरोपियों ने चाकू से कई बार हमला किया था। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीओ ने बताया कि अनमोल की तहरीर पर अरुण, पप्पू, सुदेश, विजयपाल, हरिराम और इंद्रेश के खिलाफ रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो चुकी है। पोस्टमार्टम के आधार पर एफआईआर में अन्य धाराओं को जोड़ा जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

000

भैया दूज पर गमगीन हुआ परिवार

प्रमोद की मौत से परिवार में भैया दूज के पर्व पर गम का माहौल रहा। मृतक की बहनें पिंकी और सीमा रो-रोकर बेहाल हो गईं।। उन्होंने बताया कि भैया दूज पर वे अपने भाई को तिलक भी नहीं लगा सकीं। गांव जैरोई हयायनगर में इस घटना से पड़ोसियों के चूल्हे भी नहीं जले। गांव की गलियां सुनसान रहीं और मेहमानों की आवाजाही भी कम दिखी।

000000

पत्नी और बच्चों का हाल

प्रमोद अपने पीछे चार मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद पति का शव घर पहुंचने पर पत्नी नीलम बेसुध हो गई। परिजन बार-बार उन्हें होश में ला रहे थे, लेकिन पति की मौत से उनकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची सीओ से नीलम ने रोते हुए पति के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ ने भी नीलम को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X