शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देवरिया

Deoria News:धान कुटाई के दौरान मशीन में फंसकर किशोरी की मौत – Teenage Girl Dies After Getting Caught In A Machine During Paddy Milling

November 11, 2026


लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के भुसौला अदाई गांव में बुधवार सुबह धान कुटाई के दौरान मशीन में बाल फंसने से 13 वर्षीय किेशोरी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को दफना दिया।

जानकारी के अनुसार, भुसौला अदाई गांव निवासी सोनू मिश्रा ने घर पर धान कुटाई के लिए मशीन मंगवाई थी। बुधवार सुबह मशीन से धान की कुटाई हो रही थी। इसी दौरान उनकी बेटी सुयन्या मिश्रा (13) किसी काम से मशीन के पास पहुंच गई। बताया जा रहा है कि उसके बाल अचानक खुलकर ट्रैक्टर में लगी पुल्ली में फंस गए। इससे उसका सिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

परिजन आनन-फानन में बालिका को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले गए, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और दफना दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में लोटन के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदार की ओर से घटना की सूचना मिली है। हालांकि, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X