Kaushambi News:युवक का शव फंदे से लटका मिला, घरेलू कलह के कारण आत्महत्या की आशंका – Young Man Body Found Hanging Suicide Suspected Due To Domestic Strife

अमित उर्फ पिंटू की फाइल फोटो
November 11, 2026

अमित उर्फ पिंटू की फाइल फोटो
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के धन्नी गांव में एक युवक का कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं।
धन्नी, मूरतगंज निवासी अमित कुमार उर्फ पिंटू का 10 नवंबर को अपनी पत्नी भारती देवी गौतम से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। परिजनों के मुताबिक, विवाद के बाद पत्नी ने इसकी जानकारी अपने मायके में पिता रंजीत कुमार और भाई सचिन कुमार को दी।
इसके बाद, शाम करीब सात बजे वह अपने पिता के साथ मायके चली गई। बताया गया कि पत्नी के जाने के बाद अमित कुमार ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, तो युवक का शव पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका मिला। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई।
सूचना मिलने पर संदीपन घाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में संदीपनघाट थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह नागर ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अमित उर्फ पिंटू की फाइल फोटो
November 13, 2026
नगर पंचायत दारानगर-कड़ाधाम में ‘आकांक्षी नगर योजना’ के तहत 93.43 लाख रुपये की लागत से 19 विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, आरसीसी नाली निर्माण और प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से कई मोहल्लों में आवागमन सुगम होने के साथ […]
November 13, 2026
घटना के बाद सुबह से लगी लोगों की भीड़, शव उठाते पुलिस कर्मी। स्रोत: सोशल मीडिया मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तन्नापुर नहर पुल के नीचे बृहस्पतिवार सुबह एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले पहचानपत्र के आधार पर शव की शिनाख्त […]
November 13, 2026
सैनी कोतवाली और पइंसा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया गया था। मंझनपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर-11 रामपुर बसरावा निवासी लालचंद पटेल (45) पुत्र रामनाथ खेती-किसानी कर परिवार का […]
