अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में जांच जारी है। इस मामले में नया अपडेट आया है। बुधवार को एक विशेष मकोका कोर्ट ने 5 आरोपियों की पुलिस कस्टडी 16 नवंबर तक बढ़ा दी है।
पुलिस ने आरोपियों की कस्टडी बढ़ाने की मांग की
पुलिस ने आरोपियों की कस्टडी बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें इन आरोपियों का आमना-सामना वांटेड गैंग लीडर अनिल पंडित की भाभी, सुनेहा पंडित से कराना है। सुनेहा पंडित को 1 नवंबर को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था और वह अभी पुलिस कस्टडी में हैं।