शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pilibhit News:गंगा स्नान से पहले बन जाएगा ब्रह्मचारी घाट मार्ग – The Brahmachari Ghat Route Will Be Completed Before The Ganga Ritual Bath
पीलीभीत

Pilibhit News:गंगा स्नान से पहले बन जाएगा ब्रह्मचारी घाट मार्ग – The Brahmachari Ghat Route Will Be Completed Before The Ganga Ritual Bath

November 12, 2026


The Brahmachari Ghat route will be completed before the Ganga ritual bath.

निर्माणधीन ब्रह्ममचारी घाट मार्ग। संवाद

पीलीभीत। गंगा स्नान को लेकर इस बार श्रद्धालुओं को ब्रह्मचारी घाट मार्ग का रास्ता दशकों बाद सुगम मिलेगा। नगर पालिका की ओर से घाट मार्ग का कराया जा रहा लगभग एक किलोमीटर से अधिक का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। मार्ग के दोनों ओर चौड़ी नालियां सहित सीसी मार्ग डाला जा रहा है। मार्ग के निर्माण को लेकर पालिका ने कार्यदायी संस्था को गंगा स्नान से पहले काम खत्म करने के निर्देश दिए हैं।

12 दिन बाद गंगा स्नान का पर्व है इस दिन लाखों श्रद्धालु ब्रह्मचारी घाट पर आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। लेकिन सालों से यह मार्ग नही बनने से उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचना होता है। लेकिन हाल ही में नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यो में लगभग 82 लाख की लागत से इस निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई, जिसके बाद लगातार यहां निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहीं 12 दिन बाद गंगा स्नान पर इस मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना नही करना पड़े, इसके लिए नगर पालिका के ईओ संजीव कुमार के निर्देश पर कार्यदायी संस्था को गंगा स्नान से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ईओ संजीव कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद दो से तीन दिन में पक्की होगी। इसके लिए दस दिन में काम खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे श्रद्धालुओं को नए सुगम मार्ग का लाभ मिल पाए। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X