शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बरेली

Bareilly News:नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म – Married Woman Gang-raped After Being Drugged

November 12, 2026


फरीदपुर। कस्बा निवासी विवाहिता ने अशोक और आकाश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर एक साल तक कई बार दुष्कर्म किया।

कस्बे की विवाहिता ने पुलिस को बताया कि राशन कार्ड बनवाने के सिलसिले में आकाश और अशोक का घर पर आना-जाना था। एक दिन दोनों घर पर कोल्ड ड्रिंक लाए। उन्होंने तीन गिलास मंगवाए। वह किचन से नमकीन लेकर आई तो आरोपियों ने जबरन कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद वह होश में नहीं रही। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर वही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने एक साल तक कई बार चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया।

शिकायत पर पति को दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। पीड़िता ने आरोपियों से तंग आकर कमरा बदलकर दूसरी जगह रहना शुरू कर दिया। आरोपी वहां भी पहुंच गए। इसकी जानकारी पति को हुई तो आरोपियों से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। इस पर आरोपियों ने पति से मारपीट की। अब पीड़िता और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

वर्जन

महिला और आरोपियों के बीच पहले से संबंध थे। महिला का पति दिवाली पर घर लौटा तो अन्य लोगों ने उसको इस बारे में बताया। इसके बाद तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता की रजामंदी पर उसका मेडिकल कराया जाएगा। कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों के फोन जब्त कर वीडियो की भी जांच कराई जाएगी। – संदीप सिंह, सीओ

—–

दुष्कर्म पीड़िता के पिता को धमकाने का आरोप

रिठौरा। युवती का घर से अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी पीड़िता के पिता पर रिपोर्ट वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पिता ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण परिवार खौफ में है। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि इज्जतनगर क्षेत्र के गांव मोहरिनयां निवासी जगमोहन दो साथियों की मदद से युवती को रात में कार में अगवा कर ले गया। वे उसे निर्माणाधीन बरेली-पीलीभीत हाईवे के पास ले गए। जगमोहन ने दुष्कर्म किया और दो अन्य ने अश्लीलता की। बाद में पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग गए। किसी तरह घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X