Seedhi Khabar
Faridabad News:प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर शहर के लोग, बल्लभगढ़ का एक्यूआई 328 रहा – City Residents Forced To Breathe Polluted Air

November 12, 2026

देश के सबसे प्रदूषित शहरों में चौथे स्थान पर बल्लभगढ़, फरीदाबाद में 285 रहा एक्यूआई
352 एक्यूआई सबसे अधिक सेक्टर-11 में रहा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के लोगों को स्वच्छ हवा और साफ-सुथरा वातावरण तक नहीं मिल पा रहा है। शहरवासी प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। शहर में प्रदूषण और गंदगी की दोहरी मार के बीच लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। प्रदूषण के खिलाफ प्रशासन के प्रयास और नगर निगम के दावे केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं।
शहर में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 दर्ज किया गया। इसके साथ बल्लभगढ़ देश के प्रदूषित शहरों में चौथे स्थान पर रहा। वहीं, फरीदाबाद का एक्यूआई 285 दर्ज किया गया। इसके अलावा सड़कों पर उड़ती धूल, वाहनों से निकलने वाला धुआं, हाईवे और प्रमुख मार्गों पर लगने वाला जाम समेत जगह-जगह कूड़ा जलाने की घटनाएं प्रदूषण बढ़ा रही हैं।
सेक्टर-11 में हवा का स्तर बेहद खराब
मंगलवार को सेक्टर-11 क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता सबसे अधिक खराब रही। यहां एक्यूआई 352 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। वहीं, एनआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 331 और सेक्टर-30 में 176 दर्ज किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
एंटी स्मॉग गन के छिड़काव का नहीं दिख रहा असर
प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम की ओर से एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव कराने और सड़कों की सफाई करने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद शहर में प्रदूषण का बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है।
November 13, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी फरीदाबाद। सागरपुर गांव स्थित एक बैटरी वर्कशॉप में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल केंद्र आईएमटी की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं। बैटरी वर्कशॉप में लाखों की बैटरियां आग के कारण खाक हो गईं। इस दौरान […]
November 13, 2026
फरीदाबाद। तीन बार जमानत मिलने के बावजूद बार-बार अदालत में पेश न होने और फरार रहने वाले आरोपी को चौथी बार भी राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने लूट की योजना बनाने और अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी मोहित की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी ने […]
