शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नेपाल में बड़ा सड़क हादसा:यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक वैन 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; पांच घायल – Electric Van Plunges 500 Metres Into Gorge In Nepal 10 Killed And Five Injured
ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा:यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक वैन 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; पांच घायल – Electric Van Plunges 500 Metres Into Gorge In Nepal 10 Killed And Five Injured

November 12, 2026


Electric Van Plunges 500 Metres into Gorge in nepal 10 Killed and Five Injured

नेपाल हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानी गढ़ी के पास यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन (ईवी) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

जानकारी के अनुसार, मधेश प्रदेश 03-001 ज 0880 नंबर की इलेक्ट्रिक वैन काठमांडू से सर्लाही की ओर जा रही थी। इसी दौरान भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़कखंड पर चिसापानी गढ़ी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X