शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
करनाल

Karnal News:सेक्टर-13 में व्यक्ति के गले से झपटी चेन – Chain Snatched From Man’s Neck In Sector-13

November 12, 2026


अस्पताल के बाहर घूम रहा था परिवार, दो बाइक सवार झपटमारों ने की वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। सेक्टर-13 में दो बाइक सवार लुटेरों ने एक व्यक्ति के गले से चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया। व्यक्ति परिवार के साथ अस्पताल के बाहर खाने का सामान लेने आया था। लोगों के अनुसार, पीड़ित का बेटा शांति देवी मेमोरिल अस्पताल में भर्ती था। शाम के समय वह पत्नी और बच्चे के साथ खाने का सामान लेने के लिए बाहर आया था। इस दाैरान पल्सर बाइक पर दो आरोपी पहुंचे। उन्होंने हेलमेट और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। झपटमारी में चेन टूट गई और आरोपी बाइक समेत चेन लेकर भाग निकले।

लोगों का कहना है कि सेक्टर-13 पाॅश एरिया है। यहां खुलेआम चेन झपटने की वारदात ने सुरक्षा पर सवाल उठा दिए। लोगों की सूचना के बाद माैके पर सेक्टर-13 पुलिस पहुंची। पुलिस ने अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग लेकर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि वह पीड़ित के शिकायत देने आने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करवा वाहनों की जांच शुरू की। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X