शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:आरिक्षत कोच में अनारक्षित टिकट यात्रियों का कब्जा – Unreserved-ticket Passengers Occupying Reserved Coaches
अंबाला

November 12, 2026

अंबाला। छठ पर्व पर घर पहुंचने की आस में महीनों पहले कंफर्म टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार को निराशा हाथ लगी। ट्रेनों में उमड़ी बेकाबू भीड़ के बीच आरक्षित सीटों वाले यात्रियों को अपने कोच तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिला।

परिवार और बच्चों के साथ बद्दी व कालका से पहुंचे यात्रियों ने ट्रेन में सवार होने के लिए दरवाजों पर काफी देर तक धक्के खाए, लेकिन अंदर मौजूद जनरल टिकट धारकों की भीड़ ने रास्ता नहीं दिया।

आखिरकार, ट्रेन से सफर की उम्मीद छोड़कर उन्होंने छावनी बस अड्डे का रुख किया और बिहार जाने वाली बसों में सीट तलाशने लगे। बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए। प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। आरक्षित बोगियों में अनारक्षित यात्रियों के कब्जे के कारण कंफर्म टिकट धारकों को अपनी बर्थ तक पहुंचने में परेशानी हुई।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश करती मीना

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X