शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, तीन की मौत; स्टेपनी बदलते समय तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा – Alwar Delhi Mumbai Expressway Accident Three Killed Delhi Woman Tyre Changing
अलवर

राजस्थान:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, तीन की मौत; स्टेपनी बदलते समय तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा – Alwar Delhi Mumbai Expressway Accident Three Killed Delhi Woman Tyre Changing

November 12, 2026


alwar delhi mumbai expressway accident three killed delhi woman tyre changing

अस्पताल के बाहर मौजूद लोग

विस्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुर्जर खोर्रा की पुलिया के पास चैनल नंबर 112/600 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक्सप्रेस-वे पर पंचर हुई गाड़ी की स्टेपनी बदली जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार हेक्ट्र चौपहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीनों लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्टेपनी बदलते समय तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर एक गाड़ी पंचर हो गई थी। उसका चालक और एक युवक सड़क किनारे गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान वहां एनएचएआई की कैंपर गाड़ी के पास एक अन्य युवक रिपोर्ट तैयार कर रहा था। तभी दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले तीनों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से तीनों घायलों को तत्काल बड़ौदामेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवती भी शामिल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X