शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bilaspur News:सैनिक कल्याण समिति की बैठक में सदस्यता नियमों में बदलाव पर चर्चा – Discussion On Changes To Membership Rules At The Sainik Kalyan Samiti Meeting
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:सैनिक कल्याण समिति की बैठक में सदस्यता नियमों में बदलाव पर चर्चा – Discussion On Changes To Membership Rules At The Sainik Kalyan Samiti Meeting

November 12, 2026


Discussion on changes to membership rules at the Sainik Kalyan Samiti meeting

सैनिक कल्याण समिति झंडूता की मासिक बैठक में नए सदस्यों का स्वागत करते पदाधिकारी। स्रोत: समिति

हर सदस्य से 100 रुपये एकत्रित करने का प्रस्ताव रखा

संवाद न्यूज एजेंसी

गेहड़वीं (बिलासपुर)। जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति झंडूता की मासिक बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यता नियमों में बदलाव और समिति के खर्चों के लिए प्रत्येक सदस्य से 100 रुपये एकत्रित करने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में सचिव ने पिछली बैठक के निर्णयों और कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान नए सदस्यों का स्वागत कर उन्हें सदस्यता प्रदान की गई। समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष ने नए सदस्यों को सदस्यता दी। नायब सूबेदार लाल सिंह ने सुझाव दिया कि समिति की मासिक बैठक में प्रत्येक सदस्य से 100 रुपये लिए जाएं, ताकि संगठन के खर्चों को पूरा किया जा सके। बैठक में समिति की आगामी गतिविधियों और संगठन को मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने सदस्यों से समिति के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X