शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:पुरानी रंजिश में मारपीट, दो सगे भाइयों पर प्राथमिकी – Assault Stemming From An Old Feud; Fir Registered Against Two Brothers

November 12, 2026


Assault stemming from an old feud; FIR registered against two brothers

मड़िहान। थाना क्षेत्र के पचोखरा कला गांव में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पचोखरा कला गांव निवासी राजरुप ने तहरीर देकर बताया कि 13 अक्तूबर की शाम तीन बजे वह गांव में अपने काम से था। तभी गांव के भुआल और शिवबली ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे घेर लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी और लात-घूंसों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों के जुटने से आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। राजरुप के अनुसार, घटना के बाद आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर भाई प्रयागराज को भी धमकाया। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि भुआल और शिवबली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X