शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फुट ओवरब्रिज से बड़ी आबादी को मिलेगा लाभ :विपुल – Ft. Overbridge Will Benefit Large Population: Huge
भदोही

फुट ओवरब्रिज से बड़ी आबादी को मिलेगा लाभ :विपुल – Ft. Overbridge Will Benefit Large Population: Huge

November 12, 2026


ft. Overbridge will benefit large population: Huge

सोनैचा में ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे का स्वागत करते लोग। संवाद
– फोटो : File Photo

जंगीगंज। डीघ क्षेत्र के सोनेचा गांव में बुधवार को सराय जगदीश हाल्ट पर ऊपरगामी सेतु (एफओबी) के निर्माण के लिए बुधवार को ग्रामीणों ने ज्ञानपुर विधानसभा के निषाद पार्टी विधायक विपुल दूबे का अभिनंदन किया। समारोह में ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक का आभार जताया। विधायक विपुल दूबे ने कहा कि सराय जगदीश हाल्ट पर बनने वाला ऊपरगामी सेतु क्षेत्र की सफलता और स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा। कहा कि भदोही के कोनिया सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से तमाम समस्याएं थीं। इलाज, बाजार और आवागमन के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिले को रामपुर और डेंगूरपुर में पक्के पुल और विश्वविद्यालय जैसी महत्वपूर्ण सौगात मिली। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। मौके पर राजेश पांडेय, आनंद पांडेय, रामसागर पांडेय मुखिया, योगेश, मारकण्डेय, दिनेश, शीतला प्रसाद, संजय , विनोद पांडेय आदि रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X