शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बस्ती

Basti News:कुआनो के चार घाटों पर 35 मूर्तियों का विसर्जन – Immersion Of 35 Idols At Four Ghats Of The Kuano [river]

November 12, 2026


टिनिच। गौर क्षेत्र के कुआनो नदी के गटरा, महादेवा, ककरहवा और चौरा घाट पर बुधवार को मां लक्ष्मी की 35 मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। श्रद्धालु नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। भक्तों ने मां लक्ष्मी को विदाई देकर सुख-समृद्धि की कामना की। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना और चौकी की पुलिस मुस्तैद रही। टिनिच चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुंवर ने बताया कि शिवपुर, सुकरौली, टिनिच शुक्ल, पचलौरिया, डिगरभरिया, आमा, साड़ी, चेतरा, मानपुरवा, बदलूपुर, बजहिया, बेलवाडाड़, बेतौहा, खलवाबजहिया और भदना सहित विभिन्न गांवों की प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन कराया गया। इस दौरान भानपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक शक्तिशरण यादव, सिपाही सौरभ, रामभगत यादव मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X