शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jalaun News:दीपावली से भाई दूज तक मिठाइयों की मिठास, तीन करोड़ से अधिक का कारोबार – From Diwali To Bhai Dooj, The Sweetness Of Sweets, Business Worth More Than Three Crores
जालौन

Jalaun News:दीपावली से भाई दूज तक मिठाइयों की मिठास, तीन करोड़ से अधिक का कारोबार – From Diwali To Bhai Dooj, The Sweetness Of Sweets, Business Worth More Than Three Crores

November 12, 2026


From Diwali to Bhai Dooj, the sweetness of sweets, business worth more than three crores

फोटो – 28 मिठाई की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद

उरई। दीपावली के त्योहार पर जिले में बाजारों में जमकर खरीदारी हुई, लेकिन सबसे ज्यादा रौनक मिठाई की दुकानों पर देखने को मिली। दीपावली से लेकर भाई दूज तक मिठाइयों की खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने घरों में मेहमानों के स्वागत और रिश्तेदारों को उपहार देने के लिए जमकर मिठाइयां खरीदीं। इससे जिले में मिठाई का कारोबार तीन करोड़ रुपये से अधिक पहुंचने का अनुमान है।

त्योहार के दौरान काजू कतली, मिल्क केक, छेना मिठाई, सोनपापड़ी, बेसन के लड्डू, मोतीचूर के लड्डू, बूंदी के लड्डू और बर्फी की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा गुलाब जामुन, रसगुल्ला, चमचम, कलाकंद और रसमलाई भी ग्राहकों की पसंद बने रहे। कई दुकानों पर ग्राहकों की मांग के अनुसार मिठाइयों के विशेष पैक तैयार किए गए। लोगों ने अपने बजट के हिसाब से आधा किलो से लेकर कई किलो तक मिठाई खरीदी।

दीपावली पर पूजन और मेहमाननवाजी के लिए मिठाई खरीदने वालों की भीड़ रही तो भाई दूज पर बहनों के घर जाने वाले लोगों ने भी मिठाई के डिब्बे खरीदे। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर कस्बों तक मिठाई की दुकानों पर सुबह से रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। त्योहार के दौरान मिठाई कारोबारियों के चेहरे भी खिले रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X