शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली में तीन की मौत:सोनिया विहार में ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर, पांच लोग घायल; एक बच्ची को बचाया – Three People Die In Road Accident In Delhi Sonia Vihar
दिल्ली एनसीआर

दिल्ली में तीन की मौत:सोनिया विहार में ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर, पांच लोग घायल; एक बच्ची को बचाया – Three People Die In Road Accident In Delhi Sonia Vihar

November 12, 2026


Three people die in road accident in Delhi Sonia Vihar

दिल्ली में हादसा

विस्तार

दिल्ली के सोनिया विहार स्थित पुश्ता नंबर पांच पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। इसमें एक ट्रक और ऑटो आपस में टकरा गए। हादसा सुबह करीब 5:17 बजे सोनिया विहार के पुश्ता नंबर 5 पर हुआ। इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

एसटीओ मनोज त्यागी ने सुबह 8:20 बजे दुर्घटना स्थल से लौटकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद आठ लोग घायल हुए थे, जबकि एक तीन वर्षीय बच्ची सुरक्षित बच गई। घायलों को तत्काल जगप्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के पहुंचने से पहले ही लोगों और पीसीआर ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था।

नवजात समेत तीन की मौत

दुर्घटना में शामिल वाहनों में एक ट्रक (डंपर) था। दूसरा वाहन एक ऑटो था। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में कुल तीन लोगों को मृत घोषित किया गया। इनमें दो अज्ञात पुरुष और एक नवजात बच्ची शामिल है। 

पुलिस जांच में जुटी

घायलों में 32 वर्षीय राजा और 30 वर्षीय राखी के साथ दो अज्ञात पुरुष और एक अज्ञात महिला शामिल है। एक तीन वर्षीय बच्ची इस दुर्घटना में सुरक्षित पाई गई। डॉ. तैयब चौधरी और थाना सोनिया विहार के आईओ एएसआई महेश मामले की जांच कर रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X