शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इसरो में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती:10वीं से ग्रेजुएशन पास तक को मौका; दो दिसंबर तक करें आवेदन – Isro Sac Apprentice Recruitment 2026 Apply Online For 26 Graduate Technician And Trade Apprentice Posts
नौकरी

इसरो में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती:10वीं से ग्रेजुएशन पास तक को मौका; दो दिसंबर तक करें आवेदन – Isro Sac Apprentice Recruitment 2026 Apply Online For 26 Graduate Technician And Trade Apprentice Posts

November 12, 2026


ISRO SAC Apprentice Recruitment 2026 Apply Online for 26 Graduate Technician and Trade Apprentice Posts

ISRO SAC Recruitment 2026
– फोटो : AI Generated

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (SAC), अहमदाबाद ने अप्रेंटिस के 26 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए विज्ञापन संख्या SAC: 03:2026 जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 9, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 5 और ट्रेड अप्रेंटिस के 12 पद शामिल हैं। इन पदों पर एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 2 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

किन ट्रेड में मिलेंगे मौके?


  • इस भर्ती में इंजीनियरिंग से लेकर आर्ट्स और कॉमर्स तक के उम्मीदवारों को मौका दिया गया है।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस में इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रिकल, सिविल और प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के पद हैं।
  • इसके अलावा बीकॉम, बीसीए और हिंदी-अंग्रेजी विषय से बीए करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए पांच इंजीनियरिंग ट्रेड रखे गए हैं।
  • वहीं ट्रेड अप्रेंटिस में कंप्यूटर ऑपरेटर, कारपेंटर, पेंटर, मशीनिस्ट, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन और रेफ्रिजरेशन जैसे ट्रेड शामिल हैं।

क्या होनी चाहिए योग्यता?


  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस के इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित विषय में बीई या बीटेक की डिग्री और कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
  • बीकॉम, बीसीए और बीए के उम्मीदवारों के लिए भी संबंधित विषय में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा मांगा गया है।
  • ट्रेड अप्रेंटिस के कुछ पदों के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई जरूरी है।
  • अन्य ट्रेड पदों के लिए गुजरात के मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई होना चाहिए। योग्यता दिसंबर 2023 या उसके बाद पूरी की होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी उम्र में छूट और स्टाइपेंड?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 साल होनी चाहिए। टेक्नीशियन और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए अधिकतम उम्र 35 साल निर्धारित है। उम्र की गणना 2 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी। ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को अधिकतम उम्र में तीन साल और एससी-एसटी वर्ग को पांच साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। चयनित ग्रेजुएट अप्रेंटिस को हर महीने 12,300 रुपये, टेक्नीशियन को 10,900 रुपये और ट्रेड अप्रेंटिस को 10,560 से 11,040 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा।

कैसे होगा चयन और आवेदन?


  • उम्मीदवारों का चयन उनकी डिग्री, डिप्लोमा या आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के जरिए होगा।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • आवेदन करने के लिए इसरो एसएसी की आधिकारिक वेबसाइट sac.gov.in या careers.sac.gov.in पर जाना होगा।
  • वहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
  • जरूरी शैक्षणिक प्रमाणपत्र पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद 14 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर संभालकर रखें।
  • आवेदन में सुधार का मौका नहीं मिलेगा।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X