बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बायोग्राफी को निशाने पर लिया है। कंगना ने किताब में गांधी परिवार से जुड़े कई घटनाक्रमों के जिक्र पर सवाल उठाए हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए उनकी बायोग्राफी को ‘सेल्फ गोल’ बताया और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी को यह ‘सेल्फ गोल’ करने का हुनर अपनी मां से विरासत में मिला है।