शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नीमच:होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट तीन हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, उज्जैन लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा – Neemuch: Home Guard District Commandant Arrested While Accepting A Bribe Of 3,000 Rupees
नीमच

नीमच:होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट तीन हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, उज्जैन लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा – Neemuch: Home Guard District Commandant Arrested While Accepting A Bribe Of 3,000 Rupees

November 12, 2026


Neemuch: Home Guard District Commandant arrested while accepting a bribe of 3,000 rupees

होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट

विस्तार

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को नीमच में बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सैनिक की ड्यूटी लगाने के एवज में हर महीने रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड सैनिक महेश थोरचा ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नयागांव स्थित आरटीओ बैरियर पर ड्यूटी लगाने के एवज में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान हर महीने 3 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। यह रकम कार्यालय में पदस्थ सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से मांगी जा रही थी। शिकायतकर्ता ने 10 नवंबर 2026 को लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त एसपी विनोद कुमार दीक्षित के निर्देश पर शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया गया। इसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।

लोकायुक्त टीम ने बिछाया जाल

सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। 12 नवंबर को डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में उज्जैन लोकायुक्त की विशेष टीम नीमच पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य भी शामिल रहे। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X