शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोरबा:श्मशान घाट में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में मिला सुहागा; पहचान में जुटी पुलिस – Youth’s Body Found At Cremation Ground, Borax Recovered, Suicide Suspected, Police Seeking Identification
कोरबा

कोरबा:श्मशान घाट में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में मिला सुहागा; पहचान में जुटी पुलिस – Youth’s Body Found At Cremation Ground, Borax Recovered, Suicide Suspected, Police Seeking Identification

November 12, 2026


youth's body found at cremation ground, borax recovered, suicide suspected, police seeking identification

श्मशान घाट में मिला अज्ञात युवक का शव,बोरैक्स और पानी पाउच बरामद

विस्तार

कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत भलपरी गांव के श्मशान घाट में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर उरगा पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। युवक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है। उसने काले रंग की टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी। युवक के पास से बोरैक्स यानी सुहागा नामक पदार्थ और पानी के पाउच बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक ने बोरैक्स का सेवन कर आत्महत्या की होगी। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शव कक्ष में रखवा दिया है।

फोरेंसिक जांच और पहचान के प्रयास

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक विशेषज्ञ को बुलाया गया। फोरेंसिक दल ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। बरामद पदार्थों को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में मुनादी कराई है। जिले के सभी थाना-चौकियों को भी इस संबंध में सूचना भेजी गई है।

पुलिस की बहुआयामी जांच

पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की फोटो प्रसारित कर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है। आत्महत्या के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी गहनता से छानबीन की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X