शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhadohi News:एनएचएआई के नोटिस के बाद टोल प्लाजा पर 980 वर्ग फीट जमीन पर से अतिक्रमण हटाया – After Receiving Notice From Nhai, The Encroachment Was Removed From 980 Square Feet Of Land At The Toll Plaza
भदोही

Bhadohi News:एनएचएआई के नोटिस के बाद टोल प्लाजा पर 980 वर्ग फीट जमीन पर से अतिक्रमण हटाया – After Receiving Notice From Nhai, The Encroachment Was Removed From 980 Square Feet Of Land At The Toll Plaza

November 12, 2026


-चार नवंबर को एनएचएआई ने जारी किया था नोटिस, दी थी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

लालानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लालानगर टोल प्लाजा पर राजमार्ग की भूमि पर अवैध कब्जे के लिए चार नवंबर को नोटिस जारी किया था। एनएचएआई ने सभी को सात दिन में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया था। बुधवार को हाईवे के दक्षिणी पटरी के लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। यहां 980 वर्ग फुट राजमार्ग की जमीन पर अतिक्रमण करके कब्जा किया गया था।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक सिद्धार्थ कुमार सिंह ने चार नवंबर को नोटिस जारी किया था। नोटिस लालानगर गांव में गाटा संख्या 66 के अंतर्गत जारी हुआ। करीब 980 वर्ग फुट भूमि पर अवैध कब्जा था। इसमें संबंधित व्यक्ति को सात दिन में अतिक्रमण हटाने का निर्देश था। साथ ही तीन दिन में आपत्ति प्रस्तुत करने का मौका दिया गया था। नोटिस में चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग (भूमि और यातायात) नियंत्रण अधिनियम, 2002 की धारा 26 के तहत जुर्माना लग सकता था।

इनसेट

बेदखली की कार्रवाई भी की जा सकती है

बेदखली की कार्रवाई भी की जा सकती थी। इसी क्रम में 10 नवंबर को सुनवाई भी निर्धारित की गई थी। एनएचएआई के चेतावनी के बाद लोगों ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परियोजना निदेशक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के पास अतिक्रमण की शिकायत थी। जिसे नोटिस भेजकर हटाने का निर्देश दिया गया था।

न्यूमेरिक

9000 वाहन हर दिन गुजरते हैं टोल प्लाजा से, इनमें 60 फीसदी बड़े वाहन हैं। एनएचएआई के मुताबिक

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X