Fatehpur News:किसान के घर 10 लाख के जेवर व नकदी चोरी – Jewellery

फोटो-21-फतेहपुर: चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
November 12, 2026

फोटो-21-फतेहपुर: चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
– गृहस्वामी बाहरी कमरे में सोता रहा, पीछे कमरे में हुई चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा गांव में छत के रास्ते से घर में घुसकर मंगलवार रात किसान के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर जांच की है।
गृहस्वामी मन्नीलाल सोनकर किसान हैं। वह पत्नी गीता देवी व बेटी सुलेखा के साथ घर के बाहरी कमरे में रात को सो रहे थे। बहू रचना पत्नी जीतू सोनकर भैया दूज त्योहार पर सोमवार को अपने मायके कोरसम थाना कल्यानपुर चली गई थीं। जीतू सोनकर गुजरात प्रांत के सूरत स्थित फैक्टरी में मजदूरी करते हैं।
मन्नीलाल सोनकर ने बताया कि चोर घर में छत के रास्ते पहुंचे। पीछे वाले कमरे के दरवाजे की कुंडी काटी। इसके बाद अलमारी का लॉकर 10 लाख कीमत के जेवर और 5,000 रुपये नकदी चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर बहू रचना ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने गांव के एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
November 13, 2026
फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में 17 से 22 नवंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले शिक्षण की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के विकास पर होगा मंथन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इससे पहले 16 नवंबर को शिक्षक संकुल बैठक होगी। इसमें परीक्षा की तैयारी, पाठ्यक्रम की प्रगति और होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड पर चर्चा होगी। बेहतर शिक्षण पद्धतियों और परीक्षा […]
November 13, 2026
फोटो-31-फतेहपुर: पुलिस लाइन में परीक्षा का जायजा लेते एसपी। स्रोत: सूचना विभाग फतेहपुर। पुलिस लाइन में सिपाही भर्ती-2025 के चयनित अभ्यर्थियों की दो दिवसीय मेडिकल परीक्षा और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को पहले दिन 55 अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 11 अभ्यर्थी कलर ब्लाइंडनेस (रंगों की पहचान में […]
November 13, 2026
जाफरगंज। कस्बे के चार दिवसीय श्रीकृष्ण मेले के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के साथ गैर जनपदों से आए पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। महिला पहलवानों के बीच हुए मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। दंगल […]
