Pratapgarh News:तीन घरों का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए चोर – Thieves Broke The Locks Of Three Houses And Made Off With Belongings
रानीगंज के कहला गांव में बीती रात चोरों ने तीन मकानों के आठ कमरों के ताले तोड़कर जेवरात, कपड़े, बर्तन और घरेलू सामान समेट ले गए। सुबह टूटे ताले देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
गांव निवासी अनीस अहमद, नफीस अहमद और बसंती देवी का परिवार रोजी-रोटी के सिलसिले में फरीदाबाद और दिल्ली में रहता है। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने रात में वारदात को अंजाम दिया। सुबह पड़ोसियों ने देखा कि दरवाजों पर ताले टूटे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर वापस लौट गई। पीड़ितों के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र दी है। रानीगंज सीओ प्रशांत राज ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
किराना दुकान से नकदी और सामान चोरी
देल्हूपुर के संसारपुर निवासी शैलेंद्र सिंह की घर के पास ही किराना की दुकान है। आरोप है कि बुधवार दिन में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान समेट ले गए। दोपहर करीब एक बजे शैलेंद्र दुकान पहुंचे तो ताला टूटा देख परेशान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। थाना प्रभारी राधेश्याम त्यागी ने बताया कि गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।
मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी
महमूदपुर मुस्तफाबाद में आठ नवंबर की रात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात और गृहस्थी का सामान समेट ले गए। पूरे बदलू गांव निवासी फूलचंद्र यादव ने बताया कि उनके जीजा मथुरा प्रसाद परदेश गए हैं। घर के देखभाल की जिम्मेदारी उन पर है। दिवाली पर वह अपने गांव चले गए थे। नौ नवंबर को ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी है। उन्होंने बताया कि मकान से जेवरात, बर्तन, इनवर्टर, बैटरी और टीवी समेत अन्य सामान गायब था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
