शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोंडा

राहुल गांधी को अपने अस्तित्व का ज्ञान नहीं :बृजभूषण – Rahul Gandhi Is Unaware Of His Own Existence: Brij Bhushan

November 12, 2026


गोंडा। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने अस्तित्व का ज्ञान नहीं है। बहस के लिए अच्छा मंच मिलने के बावजूद वह प्रधानमंत्री से चौराहे पर बहस करने जैसी बच्चों वाली बातें करते हैं।

बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य मुस्तकीम खान के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान बिशनपुर बैरिया में मेजर सेवा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। सालपुर बाजार, चौराहे और अलावल देवरिया में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X