छठ पर घर जाने का ऐसा जुनून, 19 घंटे में तय किए 2100 KM का सफर, वायरल हो रहा वीडियो
Last Updated:
छठ पूजा परिवार के साथ मनाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कॉरपोरेट वाला अपनी स्कॉर्पियो-N से बेंगलुरु से बिहार के लिए निकल पड़े. उन्होंने 19 घंटे में करीब 1100 किलोमीटर का सफर तय कर नागपुर पहुंचे. इस दौरान पेट्रोल, खाने और टोल का खर्च भी शेयर किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
Viral Video : छठ महापर्व की आस्था ही कुछ ऐसी है कि अपनों के साथ इसे मनाने के लिए लोग हजारों किलोमीटर का सफर तय करने से भी पीछे नहीं हटते. नौकरी और कामकाज के सिलसिले में भले ही लोग अपने घरों से दूर रहते हों, लेकिन छठ आते ही उन्हें अपने गांव और परिवार की याद सताने लगती है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ, जिन्हें लोग ‘कॉरपोरेट वाला’ के नाम से जानते हैं. उन्होंने इस बार छठ पूजा अपने परिवार के साथ बिहार स्थित अपने होमटाउन में मनाने का फैसला किया. इसके लिए उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो-N निकाली और बेंगलुरु से करीब 2100 किलोमीटर के लंबे रोड ट्रिप पर निकल पड़े.
उनके इस सफर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें उन्होंने रास्ते के नजारे, ड्राइविंग का अनुभव और पूरे सफर में हुए खर्च की जानकारी भी शेयर की है.
सुबह 4 बजे शुरू हुआ 2100 KM का सफर
इस लंबी यात्रा की शुरुआत सुबह ठीक 4 बजे हुई. बेंगलुरु के बाणशंकरी और हेब्बाल इलाके के रोजाना लगने वाले ट्रैफिक से निकलकर उन्होंने हाईवे का रास्ता पकड़ लिया. इसके बाद कर्नाटक से आंध्र प्रदेश और फिर तेलंगाना होते हुए उनकी गाड़ी आगे बढ़ती रही.
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर इलाके में दूर-दूर तक फैले खेतों और घूमती पवन चक्कियों के खूबसूरत नजारों ने सफर को और यादगार बना दिया. घर पहुंचने की उत्सुकता इतनी थी कि पहले ही दिन उन्होंने करीब 19 घंटे तक गाड़ी चलाई और लगभग 1100 किलोमीटर की दूरी तय करके नागपुर पहुंच गए. यहां उन्होंने रात में रुककर आराम किया.
View this post on Instagram
