शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंपावत

Champawat News:कैंपस चंपावत में आईटी लैब के संचालन का छात्र-छात्राओं को इंतजार – Students At The Champawat Campus Await The Operationalization Of The It Lab

November 12, 2026


चंपावत। एसएसजे परिसर चंपावत के छात्र-छात्राओं को आईटी लैब के संचालन का इंतजार है। लैब के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इसका संचालन किया जाना बाकी है। लैब शुरू होने से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और कंप्यूटर संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी।

बता दें कि चंपावत कैंपस में 7.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक छात्रावास एवं आईटी लैब से विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। अत्याधुनिक आईटी लैब की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय युवा सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान हासिल कर रहे हैं। कंप्यूटर व आईटी कौशल के सुदृढ़ीकरण से छात्र-छात्राएं आधुनिक डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को सशक्त बना पा रहे हैं और रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार हो रहे हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप तड़ागी ने कहा कि आईटी लैब और छात्रावास का संचालन जल्द शुरू करने की जरूरत है। विश्वविद्यालय प्रशासन को इस पर जल्द एसओपी जारी करनी चाहिए।

कैंपस के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि आईटी लैब के हस्तांतरण की प्रक्रिया हो चुकी है। अब एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा प्रबंधन से इसके संचालन के लिए एसओपी जारी होनी है। एसओपी जारी होने के बाद ही इसका संचालन किया जा सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X