शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शामली

Shamli News:फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप – Woman, Troubled By Her Father-in-law’s Behavior, Approaches Police Station And Demands Action

November 12, 2026


गागलहेड़ी। थाना क्षेत्र के गांव दिनारपुर में बुधवार देर शाम विवाहिता मीनू (26) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया।

दिनारपुर की एक्सचेंज वाली गली निवासी विकास की पत्नी मीनू ने बुधवार रात आठ बजे अपने कमरे में कुंडे से बने फंदे में लटकी मिली। कमरे में उसके पास ही पांच वर्षीय बेटी परी सो रही थी। कुछ देर बाद परी की आंख खुली तो उसने मां को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उसने दरवाजा खोलकर घर के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने आनन-फानन में मीनू को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

मीनू की मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर मीनू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। मीनू की शादी वर्ष 2016 में विकास के साथ हुई थी। सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X