शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhadohi News:मिर्जापुर में निर्माणाधीन तीसरी लाइन की मिट्टी धंसने से आठ ट्रेनें लेट – Eight Trains Delayed Due To Landslide Of Third Line Under Construction In Mirzapur
भदोही

Bhadohi News:मिर्जापुर में निर्माणाधीन तीसरी लाइन की मिट्टी धंसने से आठ ट्रेनें लेट – Eight Trains Delayed Due To Landslide Of Third Line Under Construction In Mirzapur

November 12, 2026


Eight trains delayed due to landslide of third line under construction in Mirzapur

ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पर लगी भीड़। संवाद
– फोटो : Samvad

गोपीगंज। मिर्जापुर के झिंगुरा रेल खंड के मध्य तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने के कारण वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। मिर्जापुर रूट की कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाए जाने से ज्ञानपुर रोड होकर चलने वाली आठ ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं।

इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कई प्रमुख ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। इसमें दानापुर सुपरफास्ट 5 घंटे 31 मिनट, बनारस सुपरफास्ट साप्ताहिक 2 घंटे 31 मिनट, छपरा क्लोन 1 घंटा 21 मिनट, सुपौल विशेष ट्रेन 2 घंटा 39 मिनट, पवन एक्सप्रेस 2 घंटा 38 मिनट, दानापुर सुपरफास्ट 3 घंटा 32 मिनट और विभूति एक्सप्रेस 2 घंटे 09 मिनट और झूंसी बनारस मेमू 2 घंटे 38 मिनट की देरी से ज्ञानपुर रोड पहुंची। इसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर काफी इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन पर उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि वाराणसी-प्रयागराज के मिर्जापुर रेल खंड पर झिंगुरा के पास मिट्टी धंसने के कारण इस तरह की समस्या आई है। मिर्जापुर रूट की गाड़ियों के डायवर्जन से वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर दबाव बढ़ गया है।

इससे स्टेशन से होकर चलने वाली नियमित गाड़ियां भी देर से चल रही हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से मिट्टी धंसने वाली जगह को सुरक्षित करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही परिचालन सामान्य होगा।

इनसेट

सुरक्षा कारणों से परिवर्तित किया गया है ट्रेनों का मार्ग

मिर्जापुर मिट्टी धंसने के बाद प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद कर उसे सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इसे देखते हुए सुरक्षा कारणों से प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन (डायवर्ट) किया गया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन संख्या 12274, 12398, 12368, 12947 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी जंक्शन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर संचालित किया जा रहा है। इसी तरह गाड़ी संख्या 26505 का मार्ग परिवर्तन कर इसे प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस के रास्ते चलाया गया। गाड़ी संख्या 12167 को प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस के रास्ते संचालित किया जा रहा है। वहीं गाड़ी संख्या 22971 को भी डायवर्ट करके प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X