शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:राम-भरत मिलाप देख नम हुईं दर्शकों की आंखें – The Eyes Of The Audience Grew Moist Upon Witnessing The Reunion Of Ram And Bharat

October 28, 2026


फोटो

अगस्त्यमुनि। आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला की पंचम रात्रि में राम-भरत मिलाप का मंचन देखकर दर्शक भावुक हो उठे। केवट-श्रीराम मिलन, भरत का अयोध्या लौटना और श्रीराम को वन से वापस लाने के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भंडारी ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की। उन्होंने रामलीला मंच के जीर्णोद्धार के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ललिता रौतेला, सुशीला सकलानी, बप्पी कंडारी, कमल कांत सेमवाल, रजत थपलियाल और प्रकाश बड़वाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X