शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:चुनाव की तैयारी, भाजपा ने तय किए विधानसभा प्रभारी – Election Preparations: Bjp Appoints Assembly Constituency In-charges

November 12, 2026


मुजफ्फरनगर। भाजपा ने पश्चिम की 71 विधानसभा सीटों के लिए विधानसभा प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है। बुढ़ाना विधानसभा सीट पर मानवीर पुंडीर को प्रभारी बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि चरथावल के लिए प्रमोद सैनी अट्टा, पुरकाजी सुरक्षित सीट के लिए सत्येंद्र भराला, सदर सीट के लिए विमल शर्मा, खतौली के लिए साहब सिंह पुंडीर, मीरापुर के लिए अंकुर मुखिया को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जिले के नेताओं को सहारनपुर का दायित्व दिया गया है। सहारनपुर नगर के लिए राजीव गर्ग, गंगोह के लिए देवव्रत त्यागी, रामपुर मनिहारन के लिए अशोक बाटला, देवबंद के लिए विजय शुक्ला, बेहट के लिए रामकुमार सहरावत, कैराना सीट का दायित्व सत्यपाल पाल को दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X