Love Rashifal 12 November 2026: आज का दिन प्रेम जीवन के लिहाज से खास रहने वाला है। लव लाइफ में अचानक कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जहां कुछ राशि वालों को अपने क्रश से मिलने का मौका मिलेगा, वहीं कुछ जातकों के रिश्तों में प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का लव राशिफल।
2 of 13
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आपका साथी आज आपको कोई खास उपहार देकर सरप्राइज कर सकता है। हालांकि, प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ने से दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खास रहने के साथ ही प्रेम के मामले में भाग्यशाली भी साबित हो सकता है। अविवाहित जातकों का मन किसी पुराने प्रेम संबंध की ओर आकर्षित हो सकता है। इसके अलावा किसी नए व्यक्ति के साथ दोस्त होगी।
4 of 13
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथी के साथ बड़ी यात्रा करने की योजना बनाएंगे। आपसी समझ और प्रेम से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
5 of 13
आज का लव राशिफल
– फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के अविवाहित जातकों के मन में कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण पैदा हो सकता है। वहीं, घर वालों का साथ आपके प्रेम जीवन को और भी सफल बना सकता है। इसके अलावा किसी से अपने दिल की बात कहने का विचार भी मन में आ सकता है।