शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दुनिया की खबरें:फ्रांस में बम की धमकी के बाद तीन स्कूल खाली कराए गए, जांच में क्या मिला? – World News Updates Today France Usa Israel Bomb Threat Washington Firing
दुनिया

दुनिया की खबरें:फ्रांस में बम की धमकी के बाद तीन स्कूल खाली कराए गए, जांच में क्या मिला? – World News Updates Today France Usa Israel Bomb Threat Washington Firing

November 12, 2026


world news updates today france usa israel bomb threat washington firing

दुनिया की बड़ी खबरें
– फोटो : amar ujala graphics

फ्रांस में गुरुवार को बम की धमकी मिलने के बाद तीन स्कूलों को खाली कराया गया। हालांकि, बाद में जांच में ये सभी धमकियां झूठी निकलीं। फ्रांसीसी अखबार ‘ले पेरिसियन’ के मुताबिक, ये तीनों घटनाएं दक्षिणी फ्रांस के मार्सिले, पूर्वी फ्रांस के मोरेज और उत्तर-पूर्वी फ्रांस के लाओन शहर में हुईं। इन जगहों पर स्थित तीन शिक्षण संस्थानों को एहतियातन खाली कराया गया।

फ्रांस के शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को बम की धमकी मिलने की तीन घटनाएं सामने आईं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को कहा कि फ्रांस बम की धमकियों और चेतावनियों की बढ़ती घटनाओं को लेकर बेहद सतर्क है। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, आयरलैंड की राजधानी डबलिन में नौवें यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (ईपीसी) शिखर सम्मेलन से इतर पत्रकारों से बातचीत में मैक्रों ने कहा कि इन धमकियों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए अभी पर्याप्त सबूत नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल किसी विदेशी ताकत को इन घटनाओं के पीछे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

ये घटनाएं पिछले कुछ दिनों में यूरोप के कई देशों में बम की धमकियां मिलने के बीच हुई हैं। इटली में भी कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। इतालवी अखबार ‘कोरिएरे डेला सेरा’ के मुताबिक, ऐसे स्कूलों की शुरुआती संख्या 1,803 बताई गई है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X