शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur (himachal) News:एचएमआईएस पोर्टल का सर्वर ठप, अस्पताल के गेट तक पहुंचीं मरीजों की कतारें – Hmis Portal Server Down; Queues Of Patients Reach The Hospital Gates
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Hamirpur (himachal) News:एचएमआईएस पोर्टल का सर्वर ठप, अस्पताल के गेट तक पहुंचीं मरीजों की कतारें – Hmis Portal Server Down; Queues Of Patients Reach The Hospital Gates

November 12, 2026


हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने पहुंचे मरीजों को वीरवार सुबह पहले पर्ची बनवाने के लिए ही जूझना पड़ा। स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) पोर्टल का सर्वर ठप होने से अस्पताल में ओपीडी पंजीकरण व्यवस्था करीब पौने घंटे तक बाधित रही।

इस दौरान काउंटर पर पर्चियां नहीं बनीं और मरीजों की कतारें अस्पताल के मुख्य गेट तक पहुंच गईं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।

दरअसल, अस्पतालों में मरीजों का पंजीकरण एचएमआईएस पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। वीरवार सुबह अचानक पोर्टल में तकनीकी खराबी आने से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर काम ठप हो गया। त्योहारी सीजन में अवकाश के बाद अस्पताल पहुंचे मरीजों की संख्या भी अधिक थी।

ऐसे में पर्चियां नहीं बनने से काउंटर के बाहर भीड़ बढ़ती चली गई। कई मरीज और तीमारदार दूरदराज के क्षेत्रों से सुबह ही अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन पंजीकरण नहीं होने के कारण उन्हें डॉक्टरों तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जिले के अलावा ऊना, मंडी और बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों से भी रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सर्वर ठप होने से दूरदराज से आए मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

करीब पौने घंटे बाद सर्वर बहाल होने पर पर्चियां बनाने का काम शुरू हो सका और मरीजों को राहत मिली।

कोट

एचएमआईएस पोर्टल का सर्वर दिल्ली से ही डाउन हुआ था। करीब पौने घंटे बाद सर्वर बहाल हो गया। इसके बाद अस्पताल में पर्चियां बनाने का काम फिर से शुरू कर दिया गया। -डॉ. देशराज शर्मा, एमएस, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X