Solan News:विवाहिता को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप – Accusation Of Harassing A Married Woman And Compelling Her To Commit Suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में एक विवाहिता को ससुराल पक्ष की ओर से कथित तौर पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। विवाहिता के भाई की शिकायत पर पुलिस थाना नालागढ़ में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जसविंद्र पाल पुत्र जय प्रकाश निवासी गांव अभिपुर, तहसील नालागढ़ ने बताया कि उसकी बहन प्रभात देवी की शादी नालागढ़ के वार्ड नंबर पांच निवासी धीरज शर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुराल पक्ष की ओर से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, लगातार हो रही कथित प्रताड़ना से उसकी बहन इस कदर परेशान हो गई कि उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। भाई ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
