ऋषिकेश:रिजॉर्ट संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज – Rishikesh Resort Operator Missing Fir Registered For Abetment To Suicide

एफआईआर
ग्राफिक
October 28, 2026

एफआईआर
ग्राफिक
गंगा भोगपुर तल्ला स्थित एक रिजॉर्ट संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। रिजाॅर्ट संचालक की घड़ी व चप्पल गंगा किनारे मिले हैं। जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि रिजाॅर्ट संचालक ने घर पर सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने रिजाॅर्ट संचालक की पत्नी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
बीते 27 अक्तूबर को विनीता गुप्ता पत्नी नीरज गुप्ता, निवासी एटीएस ग्रीन पैराडिसो, ग्रेटर नोएडा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि उनके पति नीरज गुप्ता गंगा भोगपुर तल्ला में पनाम्बी रिजॉर्ट एंड स्पा का संचालन करते थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जमीन की खरीद-फरोख्त और धनराशि को लेकर हुए विवाद के चलते रवि बजाज और गगन बत्रा द्वारा उनके पति को कथित रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के बीच फिर पहुंची सीबीआई की टीम, कोतवाली से जुटाई जानकारी
शिकायत के मुताबिक, इन्हीं परिस्थितियों के बीच नीरज गुप्ता ने पांच पत्र छोड़कर आत्महत्या कर ली। नीरज गुप्ता की चप्पल व घड़ी गंगा किनारे मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उन्हें गंगा किनारे भी देखा था। लक्ष्मणझूला कोतवाली प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि नीरज गुप्ता की पत्नी विनीता गुप्ता की शिकायत पर रवि बजाज, गगन बत्रा समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण से संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
November 13, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 13 Nov 2026 07:01 PM IST डोईवाला। ग्राम पंचायत सिमलास ग्रांट के किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनने के कारण हो रही परेशानियों पर उपजिलाधिकारी डोईवाला को ज्ञापन देकर गुहार लगाई है। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने गांव में विशेष शिविर लगाने की मांग की है। शुक्रवार को […]
November 13, 2026
बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड शासन ने वेनु अग्रहरी डिंगरा को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नामित किया है।
November 13, 2026
– प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन ने आयुर्वेद विवि के कुलसचिव से की मुलाकात – ऑल इंडिया स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर ऋषिकेश। उत्तराखंड के निजी आयुर्वेद महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो राउंड की काउंसलिंग के बाद भी 655 सीटें खाली रह गई हैं। इसे लेकर एसोसिएशन ऑफ […]
