शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Aligarh News:कोहरे में महानंदा एक्सप्रेस के फेरों में कटौती – Reduction In Mahananda Express Services Due To Fog
अलीगढ़

Aligarh News:कोहरे में महानंदा एक्सप्रेस के फेरों में कटौती – Reduction In Mahananda Express Services Due To Fog

November 13, 2026


कोहरे के मौसम में रेल परिचालन को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के लिए रेलवे ने दिल्ली-अलीपुरद्वार के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के फेरों में कटौती की है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से संचालित इस ट्रेन का दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आंशिक रूप से निरस्तीकरण किया जाएगा। इससे अलीगढ़ होकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, ट्रेन दिल्ली जंक्शन से अलीपुरद्वार जंक्शन के बीच प्रतिदिन संचालित होती है, लेकिन कोहरे के दौरान प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को इसका संचालन नहीं होगा। दिसंबर में 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 तारीख को ट्रेन निरस्त रहेगी। जनवरी 2027 में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तारीख को, फरवरी में 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22 और 26 तारीख को तथा मार्च में एक तारीख को इसका संचालन रद्द रहेगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X