शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गेंदा फूल की खेती करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, एक्सपर्ट ने बताया खाद और पानी देने का तरीका
लाइफ़स्टाइल

गेंदा फूल की खेती करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, एक्सपर्ट ने बताया खाद और पानी देने का तरीका

November 13, 2026


होमताजा खबरकृषि

गेंदा फूल की खेती करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना होगा नुकसान

Last Updated:

मिर्जापुर में सर्दियों के मौसम में किसान गेंदा फूल की खेती करके अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं. ठंड के दिनों में गेंदा के फूलों की मांग बनी रहती है. कृषि एक्सपर्ट अंकित कुमार के मुताबिक, खेत की जुताई करने के बाद किसान वाराणसी से आने वाले गेंदा के पौधे लगा सकते हैं. नियमित सिंचाई और जरूरत के अनुसार खाद का इस्तेमाल करने से फसल की अच्छी देखभाल की जा सकती है. पौधे लगाने के करीब डेढ़ महीने बाद फूल निकलना शुरू हो जाते हैं और 4 से 5 महीने तक उत्पादन मिल सकता है. जानिए गेंदा की खेती का तरीका और इससे जुड़ी जरूरी बातें.

मिर्जापुर: ठंड का मौसम शुरू होने के बाद फूलों की खेती शुरू हो जाती है. सबसे ज्यादा गेंदा फूल की खेती ग्रामीण क्षेत्रों में की जाती है, जो किसानों के लिए मौसम के अनुकूल रहता है और फायदेमंद भी रहता है. अगर आप भी गेंदा फूल की खेती करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं. गेंदा फूल की खेती करके किसान मालामाल हो सकते हैं और तगड़ी कमाई कर सकते हैं. किसानों के लिए खेती का यह तरीका बेस्ट है कैसे खेती करें और किन खाद का इस्तेमाल करें. इस खबर में पूरी जानकारी है, जो किसानों के लिए बेहद ही कारगर हो सकता है.

क्या है तरीका

गेंदा की खेती करने वाले कृषि एक्सपर्ट अंकित कुमार ने बताया कि गेंदा फूल की खेती के लिए किसानों को सबसे पहले खेतों को जोत लेना चाहिए. जोतने के बाद किसानों को अपने खेत के रकबा के अनुसार गेंदा फूल के पौधों को खरीदना चाहिए. गेंदा फूल के पौधे वाराणसी से आते हैं, जो यहां के मौसम के अनुकूल रहते हैं. इन पौधों को लगाने पर यह जल्दी खराब नहीं होते हैं और ज्यादा से ज्यादा फूल भी से निकलते हैं. ऐसे में के साथ बनारस से जो पौधे बनाए गए हैं, उनको लगा दें और उसके बाद सिंचाई कर दें. खेतों में पानी कभी तीन से चार दिनों तक सुख रह ना पाए. समय-समय पर सिंचाई लगातार किस करते रहे.

रहती है डिमांड

अंकित ने बताया कि किसान भाइयों को तीन से चार दिनों पर सिंचाई करते रहना चाहिए. खेतों में नमी बरकरार रहे. नबी के साथ ही किसान यूरिया सहित अन्य उर्वरक का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके साथ ही अगर फूलों को कीड़े लग रहे हैं तो उसके लिए कीटनाशक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. करीब एक से डेढ़ महीने बाद पौधे से फूल निकलना शुरू हो जाता है, जो 4 से 5 महीने तक लगातार फूल देता है. ऐसे में किसानों की बेहतर कमाई आएगी हो जाती है. ठंड के मौसम में डिमांड भी रहती है. डिमांड के हिसाब से किसानों की लागत से करीब तीन से चार गुना तक फायदा हो जाता है. यह फायदेमंद खेती है.

Disclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our Terms of Use and Privacy Policy.
authorimg
Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X