Raebareli News:चुनाव से पहले 36 निरीक्षकों का गैरजनपद तबादला – Transfer Of 36 Inspectors To Other Districts Ahead Of Elections
रायबरेली। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में तीन साल से एक ही जिले में तैनात निरीक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस. की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले में तैनात 36 इंस्पेक्टरों का गैरजनपद स्थानांतरण किया गया है। इनमें 12 थाना प्रभारी भी शामिल हैं। निरीक्षकों को खीरी, सीतापुर, हरदोई व उन्नाव भेजा गया है।
सूची के मुताबिक इंस्पेक्टर यशवंत कुमार यादव, मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार, बृजेश कुमार सिंह, भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र, पंकज कुमार त्यागी, हरिकेश सिंह, सय्यद तनवीर हैदर, विजेंद्र प्रसाद शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, सुशील कुमार यादव, विनय कुमार तिवारी, नसीराबाद थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर और अनिल कुमार सिंह का तबादला खीरी किया गया है।
इसी तरह आदर्श कुमार सिंह, विजय प्रताप, डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह, संजय शाही, गदागंज थाना प्रभारी बालेंदु गौतम, गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, महराजगंज कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव, अजय सिंह तोमर और सुरेंद्र को सीतापुर भेजा गया है।
संतोष कुमार सिंह, बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल, भास्कर देव तिवारी, पुष्पा देवी, चंदापुर थाना प्रभारी राजीव सिंह और इंद्रपाल सिंह सेंगर को हरदोई भेजा गया है। वहीं विनय कुमार सिंह, सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह, सरेनी थाना प्रभारी विन्ध्य विनय रावत, मो. शाहिद सिद्दीकी, गोविंद दास, सुभाषचंद्र राय और पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी का तबादला उन्नाव किया गया है।
इन निरीक्षकों की जिले में हुई तैनाती
हरदोई से बालकृष्ण मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, प्रेमपाल सिंह, रामअवध चौहान, इंद्रपाल सिंह सेंगर और उमेश त्रिपाठी
