शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehpur News:शिव विलास ने बल्ली को चित कर जीती 51 हजार की कुश्ती – Shiv Vilas Pinned Balli To Win A Wrestling Match Worth 51,000
फ़तेहपुर

Fatehpur News:शिव विलास ने बल्ली को चित कर जीती 51 हजार की कुश्ती – Shiv Vilas Pinned Balli To Win A Wrestling Match Worth 51,000

November 13, 2026


जाफरगंज। कस्बे के चार दिवसीय श्रीकृष्ण मेले के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के साथ गैर जनपदों से आए पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। महिला पहलवानों के बीच हुए मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी।

दंगल का शुभारंभ अधिवक्ता अमित शुक्ला ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती में धीरू सुकेती ने लल्लू लमेहटा को हराया। इसके बाद शृंगवेरपुर के लालजी ने मेरठ के समरजीत को पटकनी दी। खागा के महेंद्र ने रायबरेली के अजय और बांदा के स्वयंवर ने रायबरेली के संतोष को पराजित किया। इसके अलावा कई रोमांचक मुकाबले हुए।

दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती रही। इसमें जिगनी के बल्ली और बांदा के शिव विलास आमने-सामने थे। कड़े संघर्ष के बाद शिव विलास ने शानदार दांव लगाकर बल्ली को चित कर दिया और इनामी कुश्ती अपने नाम कर ली।

अधिवक्ता अमित शुक्ला ने कहा कि कुश्ती पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर मिलता है।

इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष एवं प्रधान चंद्रकिशोर, संरक्षक घनश्यामदास गुप्ता, रमेश चंद्र दीक्षित, संदीप तिवारी, अरुण तिवारी, राजेश शुक्ला, विपुल सिंह और मनोज सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

फोटो-22-फतेहपुर: जाफरगंज में आयोजित कुश्ती में दांवपेज आजमाते पहलवान। संवाद

फोटो-22-फतेहपुर: जाफरगंज में आयोजित कुश्ती में दांवपेज आजमाते पहलवान। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X