Shahjahanpur News:ककरहा के शिवम की मध्य प्रदेश में कंबाइन से गिरकर मौत – Shivam Of Kakarha Died After Falling From Combine In Madhya Pradesh
पुवायां। भाई दूज से एक दिन पहले गांव ककरहा निवासी शिवम (17) की मध्य प्रदेश के रीवा में कंबाइन से गिरकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव घर लाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ककरहा के बबलू के एक पुत्री खुशबू (19) और दो पुत्र शिवम, सत्यम (9) हैं। परिवार के लोग मजदूरी कर गुजर करते हैं। शिवम 40 दिन पहले गांव के ही पप्पू और गुरमीत के साथ कंबाइन पर काम करने के लिए रीवा गया था। 10 नवंबर को धान की कटाई के समय झटका लगने से शिवम कंबाइन के नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए थे। बाद में शिवम ने दम तोड़ दिया था। सूचना पर पहुंची रीवा पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच की थी और 11 नवंबर को शव का पोस्टमॉर्टम कराया था। शिवम की मौत की खबर घर पहुंची तो भाई दूज पर भाई के घर आने का इंतजार कर रही खुशबू रो-रोकर बेहाल हो गई। शिवम के पिता बबलू ने बताया कि हादसा रीवा के थाना मनगावां क्षेत्र में हुआ है।
