शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
टीनू आनंद हेल्थ अपडेट:81 की उम्र में टूटीं 5 पसलियां, फेफड़े में हुआ था छेद; अब कैसी है अभिनेता की तबीयत? – Tinnu Anand Health Update Veteran Actor Discharged From Hospital After Five Fractured Ribs And Punctured Lung
मनोरंजन

November 13, 2026

Tinnu Anand Health Update Veteran Actor Discharged From Hospital After Five Fractured Ribs And Punctured Lung

टीनू आनंद

विस्तार

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर टीनू आनंद को लेकर हाल ही में एक चिंताजनक खबर सामने आई थी। अभिनेता को गंभीर चोटों के चलते मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके सीने की पांच पसलियां टूट गई थीं, जिनमें से एक पसली फेफड़े में भी चुभ गई थी। इसके कारण फेफड़े में छेद हो गया था।

हालांकि, अब अभिनेता की सेहत में सुधार है और वह अस्पताल से घर लौट चुके हैं। लेकिन घर आने के बाद भी उनकी मुश्किलें पूरी तरह कम नहीं हुई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल सख्त बेड रेस्ट की सलाह दी है। साथ ही, घर पर ही उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X